Wednesday, August 14, 2013

स्वतंत्रता का अर्थ

जिस स्वतंत्रता के लिए
लाखों  ने अपनी जान दी।
उस स्वतंत्रता के अर्थ पर
चलो आज हम चिंतन करें।

स्वतंत्र भारत के प्रत्येक बच्चे को
शिक्षा के अवसर मिलें।
हर बच्चा बड़ा हो कर
एक स्वस्थ  फूल सा खिले।

अपने सपने साकार करने को
हर नागरिक सक्षम बने।
सभी को अपनी क्षमता अनुरूप
काम करने के अवसर मिलें।

यह ऐसा देश हो
जहाँ हर पल उत्सव, हर दिन पर्व हो।
देश के हर नागरिक को
भारतीय होने पर गर्व हो।

दोस्तों, चलो आज मिल कर
हम सब एक संकल्प लें।
स्वतंत्रता के इस अर्थ के रंग
हम अपने जीवन में भर लें। 

No comments: